पुलवामा के शहीदों को नमन !

वीर जवान, तेरी गाथा, अमर रहेगी सदियों तक,
तेरे बलिदान की रोशनी, चमकेगी सदियों तक।
14 फरवरी की वो संध्या, जब मातृभूमि रोई थी,
शत्रु के घिनौने वार से, धरती लहूलुहान हुई थी।
माँ के लाल, तुझ बिन सूनी, तेरी चौखट, तेरा आँगन,
तेरी यादों से महक उठे, गलिया और घर के आँगन।
रक्त तेरा व्यर्थ न जाएगा, कसम हमें ये खानी है,
तेरी शौर्यगाथा हर दिल में, दीप बनकर जलानी है।
हर वर्ष जब आएगी, ये काली तिथि भयंकर,
याद करेंगे तुझको हम, आँसू संग शतशः नमन कर।
वीर जवान, तुझे सलाम, तेरा बलिदान न मिटेगा,
तेरी कुर्बानी से ही, यह भारत अडिग खड़ा रहेगा।
जय हिंद, जय भारत !
by Sunil Prakash
