घाना (अफ़्रीका) के संसद में जौनसारी वेशभूषा पहने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने पहुँची जौनसार की बेटी बॉबी प्रकाश ।

0
Boby & Sunil Prakash

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2–3 जुलाई 2025 को घाना (अफ्रीका) का ऐतिहासिक दो दिवसीय दौरा किया। यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा थी जो पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी।

2 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में कई कार्यक्रमों में शिरकत की और उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता भी की, इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले। 

3 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी घाना की संसद को संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान उनसे मिलने जौनसार की बेटी बॉबी प्रकाश अपने जौनसारी परिधान में पति सुनील प्रकाश के साथ घाना के संसद भवन पहुंची। जहां वह अपने पारंपरिक वेशभूषा

जौनसारी ढाँटू, झगा और घाघरा पहने बॉबी प्रकाश पर सभी की निगाहे थी। और इस सुंदर परिधान की अफ्रीकन लोगों ने जमकर तारीफ की

बॉबी इसके अलावा भी कहीं सारे बड़े मंचों पर अपनी जौनसारी परिधान को पहन कर गई है और देश-विदेश में अपने जौनसार का मान सम्मान बढ़ाया ।

बॉबी और सुनील को भारत के प्रधानमंत्री, घाना के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति सहित कहीं बड़े नेताओं से मिलने का मौक़ा मिला ।

बॉबी प्रकाश का जन्म जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के  चकराता तहसील के दाबला गाँव (खत कोटा तपलाड़) में हुआ और उनका विवाह कालसी तहसील के भराया (ख़त लखवाड़) में है । वर्तमान में वह अपने पति के साथ घाना (अफ़्रीका) में रहती हैं ।

बॉबी प्रकाश अपने जनजातीय क्षेत्र की लोक संस्कृति के क्षेत्र में भी लंबे समय से काम कर रही है वह अपनी बोली-भाषा, रीति-रिवाज, खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा को देश और दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रही है वह अपने यूट्यूब चैनल *अतरंगी वर्ल्ड इंडिया* के माध्यम से लोगों को जनजातीय संस्कृति से रूबरू कर रही है और विदेशी लोगों को अपनी जौनसारी डांस, बोली और संस्कृति को सीखने का प्रयास करती है । 

उनके कई सारे वीडियो जो उन्होंने विदेशी लोगो के साथ बनाए, वायरल हो रखे हैं ये मुख्यत यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक परवीडियो अपलोड करते हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें *Atrangi World India* के नाम से सर्च किया जा सकते हैं  ।

सुनील प्रकाश एक एडिटर, फिल्ममेकर और जौनसारी गीतों के प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने कई सारी हिंदी और इंग्लिश भाषा में फिल्में बनाई हैं इन्होंने बीबीसी जैसे बड़े चैनल के लिए भी कई सारी डॉकोमेंट्री फ़िल्में बनाई और लगभग 80 से ज़्यादा टीवी कमर्शियल में एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। 

सुनील प्रकाश काफ़ी लंबे समय से घाना में रह रहे हैं। और वही से जौनसारी संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। इनका एक MadX Films Studio के नाम से विकासनगर में स्टूडियो और बड़ा (विकसित) यूट्यूब चैनल भी है जिसे इनके भाई दिनेश प्रकाश और राकेश प्रकाश संभालते है। जिसमें जौनसारी गीतों और संस्कृति को दिखाया जाता है और इनके गीतों पर लाखो में व्यूज आते हैं ।

https://www.instagram.com/atrangiworld_india

https://www.facebook.com/atrangi.bobby

https://www.youtube.com/@MadXFilmsStudioIndia

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »